Report by : CWN Desk
Published at :
राजधानी देहरादून में जिगोलो बनकर सेक्स सर्विस दे रहे युवा, जांच में जुटी एसओजी

शहर के कई इलाकों में चस्पा हैं जिगोलो सर्विस के पोस्टर, 5 से 15 हजार रोज की कमाई का लालच
देहरादून। शहर में इन दिनों जिगोलो सर्विस चर्चाओं में है। इसमें युवाओं को ऑन डिलीवरी सर्विस देनी होती है। सर्विस महिलाओं और युवतियों के सेक्स के साथ सेक्स करने की। इसके एवज में युवकों को 5 से 15 हजार रोजाना मिलते हैं। राजधानी देहरादून में इसका बड़ा रैकेट चल रहा है। शहर में कई जगहों पर पोस्टर चिपकाए गए हैं। एसओजी इस मामले में जांच में जुट गई है।
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में यह पोस्टर चिपकाए गए हैं। पोस्टर पर प्रतिदिन पांच से 15 हजार रुपये कमाई की बात लिखी है। पोस्टरों पर एक मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ है। पुलिस ने जब इस मामले की जांच करवाई तो पता चला कि इन नंबरों पर संपर्क करने पर दो हजार रुपये रजिस्ट्रेशन के लिए मांगे जा रहे हैं। इसके लिए एक क्यूआर कोड भी फोन करने वाले के मोबाइल पर भेजा जा रहा है। 
एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह ठगी का प्रयास लग रहा है। इस संबंध में एसओजी प्रभारी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसमें मोबाइल नंबरों से लेकर यूपीआई क्यूआर कोड की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
क्या है जिगोलो सर्विस
एक तरह की पुरुष वैश्यावृत्ति होती है। इसमें पुरुषों को इस काम के लिए चुना जाता है। उन्हें इसके लिए रुपये भी दिए जाते हैं। शहर में अब तक इस तरह का ऐसा कोई मामला भी सामने नहीं आया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›