Report by : कालू वर्मा
Published at :
बेलडा रुड़की प्रकरण में पीड़ित को मिलेगा न्याय, पुलिस दोषियों के खिलाफ कर रही कड़ी कार्यवाही: मुकेश कुमार
बेलडा रुड़की प्रकरण में पीड़ित को मिलेगा न्याय, पुलिस दोषियों के खिलाफ कर रही कड़ी कार्यवाही: मुकेश कुमार

अनुसूचित जाति आयोग उत्तराखंड के अध्यक्ष बोले क्षेत्र का किया निरीक्षण, पीड़ित परिवार से की मुलाकात
हरिद्वार। डामकोठी हरिद्वार में अनुसूचित जाति आयोग उत्तराखंड सरकार के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने मीडिया को बताया की बेलडा रुड़की प्रकरण में मैंने स्थलीय निरीक्षण किया था, उसमें अनुसूचित जाति समाज की ओर से जो तहरीर दी गई थी। उसी दिन एसएसपी हरिद्वार को तहरीर के आधार पर जांच कर एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा गया था।
मामले की गंभीरता और सच्चाई को देखते हुए पीड़ित पक्ष की ओर से मुकदमा लिखा गया। उन्होंने कहा की इस पूरे प्रकरण में जो भी दोषी होगा किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, जो निर्दोष होंगे उनके ऊपर भी कोई कार्रवाई नहीं होगी। यदि इसमें पुलिस प्रशासन व प्रशासन की भी कोई गलती निकलती है तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई के लिए संस्तुति की जाएगी।
आयोग के सदस्य श्री श्यामल कुमार ने कहा की माननीय अध्यक्ष द्वारा जो निर्णय लिया गया है सर्व समाज उसका सम्मान करता है। प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड श्री देशराज करणवाल ने कहा की अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश का मैं धन्यवाद ज्ञापित करता हूं कि उन्होंने घटना का स्वयं संज्ञान लेकर के वह बेलडा गांव आए। प्रत्येक पीड़ित परिवार से मिले पीड़ित पक्षों से मिले प्रशासन से बात की सामाजिक संगठनों के लोगों से बात की और उन्हें उन्होंने यह निर्णय लिया कि अनुसूचित जाति समाज के पीड़ित व्यक्ति उनकी ओर से भी एफ आई आर दर्ज की गई इसके लिए मैं अध्यक्ष जी का दिल की गहराइयों से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›