Connect with us

उत्तराखण्ड

पंचायत चुनाव: पहले चरण में 26 लाख से अधिक मतदाता उतरे लोकतंत्र के महापर्व में, मुख्यमंत्री धामी ने मां के साथ डाला वोट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रहा है। इस चरण में राज्य के 12 जिलों के 49 विकासखंडों में 5823 पोलिंग बूथों पर 26 लाख से अधिक मतदाता 17,829 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं।

गढ़वाल मंडल के छह जिलों के 26 और कुमाऊं मंडल के छह जिलों के 23 विकासखंडों में मतदान हो रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों ने पूरे उत्साह के साथ मतदान में भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स ऋषिकेश में जल्द संचालित होगी हेली मेडिकल सर्विस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में अपनी माता जी के साथ मतदान किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान में भाग लेने की अपील की। वहीं, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, सतपाल महाराज और अन्य प्रमुख नेताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

पहले चरण में ग्राम पंचायत सदस्य के 2247, ग्राम प्रधान के 9731, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 4980 और जिला पंचायत सदस्य के 871 पदों के लिए मतदान हो रहा है।

राज्य निर्वाचन आयोग को इस बार 70 प्रतिशत से अधिक मतदान की उम्मीद है। वर्ष 2019 के पंचायत चुनाव में 69.59 प्रतिशत मतदान हुआ था। उस दौरान ऊधमसिंह नगर में सर्वाधिक 84.26 प्रतिशत और अल्मोड़ा में सबसे कम 60.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बन रहा: धामी

इस बार मतदाताओं की संख्या में लगभग पांच लाख का इजाफा हुआ है, जिससे मतदान प्रतिशत बढ़कर 70 से 75 के बीच पहुंचने की संभावना है।

दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को होगा, जबकि मतगणना 31 जुलाई को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। निर्वाचन आयोग द्वारा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement