Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

उत्तरकाशी में सेना के 4 जवानों को लगा करंट, 1 की मौत 3 झुलसे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

वॉर मेमोरियल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारी में टेंट लगा रहे थे जवान

देहरादून। उत्तरकाशी जिले में शहीद पार्क ज्ञानसू में वॉर मेमोरियल में होने वाले श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारी कर रहे सेना के जवान की करंट लगने से मौत हो गई। जवान हर्षिल आमी में तैनात 11 वीं वटालियन जेकलाई में तैनात था। 3 अन्य जवान भी करंट लगने से झुलस गए हैं।
मंगलवार दोपहर आर्मी की हर्षिल में तैनात 11वीं वटालियन जम्बू एंड कश्मीर लाइट इनफेंट्री (जेकलाई) की एक टीम बुधवार को शहीद पार्क ज्ञानसू में वॉर मेमोरियल में श्रद्धांजलि की तैयारी कर रही थी। सांय के समय सभी जवान टैंट लगा रहे थे।
अचानक तेज हवा के साथ आंधी तूफान आया और टेंट ऊपर की ओर उठ गया। इससे टेंट का पाईप हाईटेंशन से टकरा गया। जिसको पकड़े जवान करंट की चपेट में आ गए। इस घटना में राइफल मैन करन अजाद उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम चुरा, तहसील महानपुर, जिला कथुवा जंभू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इसी वटालियन के ही पवन कुमार पुत्र सजे सिंह, विशाल शर्मा पुत्र स्व. राजकुमार, तथा गणेश राज कुमार घायल गए। मौके पर मौजूद सेना के अन्य साथी सभी घायलों को अस्पताल लेकर आये। कोतवाली के निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक का पंचनामा भर पीएम की कार्यवाही की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement