Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

नेपाल से चरस लाकर उत्तराखंड में बेचने वाले अंतर्राष्टीय दो तस्कर गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एसटीएफकी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने गिरफ्तार तस्करों से 3 किलो 400 ग्राम चरस बरामद की
देहरादून।
उत्तराखंड में ड्रग्स–फ्री देवभूमि अभियान के तहत एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अभिनव कुमार के दिशा निर्देश पर एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा ड्ग्स डीलरों के विरुद्र कार्यवाही के आदेश  के क्रम में सीओ एसटीएफ श्री R. B. चमोला  के पर्यवेक्षण में ए.एन.टी.एफ टीम(एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) टीम द्वारा  कार्रवाई करते हुए थाना रायपुर पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए जनपद देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्रअंतर्गत, तपोवन रोड के पास से 01 अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर धर्मराज धामी पुत्र हरी लाल निवासी नेपाल  उम्र 43 वर्ष तथा अभियुक्त आयुष रावत पुत्र त्रिलोक सिंह रावत निवासी ग्राम नेगर थाना देवप्रयाग जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 20 को  गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 3 किलो 400 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। मौके से दो चरस् तस्कर नीरज कठैत व सौरभ चौहान भागने में सफल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहे थे, गिरफ्तार अभी तो द्वारा पूछताछ पर बताया कि वह यह चरस नेपाल से लेकर आते हैं
एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि  ए.एन.टी.एफ. द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त गण के विरुद्ध थाना रायपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तो का विवरण-
1.  धर्मराज धामी पुत्र हरी लाल निवासी नेपाल  उम्र 43 वर्ष
2. आयुष रावत पुत्र त्रिलोक सिंह रावत निवासी ग्राम नेगर थाना देवप्रयाग जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 20
बरामद माल का विवरण- 3 किलो 400 ग्राम अवैध चरस

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement