Report by : CWN Desk
Published at :
चमोली: प्रधान पद के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह का निधन, देवलग्वाड़ में चुनाव स्थगित

देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते चुनाव आयोग ने बड़ा निर्णय लिया है। यदि मौसम खराब होने के कारण किसी मतदान केंद्र पर 24 जुलाई को मतदान नहीं हो पाता है, तो वहां 28 जुलाई को पुनर्मतदान कराया जाएगा। इसी तरह यदि किसी केंद्र पर 28 जुलाई को भी मतदान संभव नहीं हो पाता, तो वह 30 जुलाई को संपन्न कराया जाएगा। आयोग की ओर से यह निर्णय मतदाताओं की सुरक्षा और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
वहीं, प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सक्रिय नजर आए। उन्होंने सोमवार को लगातार तीन अहम बैठकें कीं और इसके बाद अचानक उत्तराखंड राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। वहां उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में हो रही बारिश और उससे उत्पन्न आपदा की स्थिति की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से राहत, बचाव और सतर्कता उपायों की जानकारी ली और सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने और आम जनता को समय पर सतर्क करने के निर्देश भी दिए। राज्य सरकार आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›