Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

ऋषिकेश में पत्रकार से मारपीट मामले में एसओजी भंग, दो दर्जन पुलिसकर्मियों का भी हटाया जाएगा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। शराब तस्करी के मामले को लेकर एसएसपी अजय सिंह ने समीक्षा की। उन्होंने मामले में कार्रवाई न करने पर एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) देहात को किया भंग कर दिया है। अब पूरे जिले में एक ही एसओजी काम करेगी। वहीं, कोतवाली ऋषिकेश के दो दर्जन पुलिसकर्मियों का भी दूसरी जगह ट्रांसफर होगा।
बता दें कि पिछले दिनों ऋषिकेश में अवैध शराब का धंधा करने वाले लोगों ने एक पोर्टल पत्रकार के साथ मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने हंगामे प्रदर्शन के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया था। मामले में ऋषिकेश पुलिस पर भी सवाल उठे कि यहां शराब तस्करों को शह दी जा रही है। ऐसे में एसएसपी अजय सिंह ने ऋषिकेश पुलिस की कार्रवाई की समीक्षा की। इस दौरान पता चला कि पुलिस ने इस साल अब तक 113 तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की, लेकिन एसओजी ने अवैध शराब पर कोई कार्रवाई नहीं की। लिहाजा एसओजी देहात को भंग कर दिया गया। इसके साथ ही अब थाने में तैनात दो दर्जन पुलिसकर्मियों को भी हटाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: बिहार से चारधाम यात्रा के लिए हैली सेवा के नाम पर चला रहे थे देशभर में ठगी का गिरोह, सरगना पीओएस मशीन के साथ गिरफ्तार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement