Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी भाजपा से निष्कासित मंडल अध्यक्ष कमल रावत का आत्मसमर्पण

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी भाजपा से निष्कासित मंडल अध्यक्ष कमल रावत ने रविवार को थाना कोतवाली में आत्मसमर्पण कर दिया। उसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल रावत ने रविवार को ही कोतवाली में आत्मसमर्पण कर दिया था, जबकि पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही थी।
कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि आत्मसमर्पण के बाद आरोपी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। बाद में उसे सीजेएम व प्रभारी जिला जज अरुण बोहरा की अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल रावत पर एक नाबालिग ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जांच एसआई पिंकी धामी को सौंपी गई थी। बता दें कि आरोपी मंडल अध्यक्ष को भाजपा ने निष्कासित कर दिया था।

Select Language

Advertisement