Connect with us

हरिद्वार

कांवड़ मेला: तैयारी की समीक्षा के लिए मेला कंट्रोल भवन में हुई बैठक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

जिलाधिकारी और एसएसपी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
हरिद्वार।
कांवड़ मेला 2023 की हो रही जोर शोर से तैयारी शुरू हो गई। मेले को सकुशल संपन्न कराने हेतु मेला कंट्रोल भवन में जिलाधिकारी/एसएसपी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक। बैठक में एडीएम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, एसपी क्राइम, एसपी सिटी, एसपी देहात, एसडीएम, समस्त सी.ओ के अलावा गंगासभा हरिद्वार के पदाधिकारी, मोती बाजार अपर रोड स्थित दुकानों सहित स्थानीय व्यापारी, सिडकुल फैक्ट्री एसोसिएशन, साधु संत समाज एवं विद्युत विभाग, जल विभाग, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल रहे।
इस दौरान गंगा सभा सहित व्यापारी नेताओं ने कांवड़ मेले के दौरान व्यवस्थाओं को सही तरीके से लागू करने एवं यात्रा/मेले को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस-प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन देते हुए पूर्व के मेलों में बनाई गई व्यवस्था एवं उनमें हुई कमियों में सुधार करते हुए व्यापारिक हितों को भी उचित स्थान देने का आग्रह किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement