Connect with us

उधमसिंह नगर

काशीपुर में प्रतिबंधित पॉलीथिन पर दुकानदारों का कटा चालान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। नगर निगम ने प्लास्टिक व पॉलीथीन तथा सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने को लेकर चलाये अभियान में 64 व्यक्तियों व दुकानदारों का चालान कर 22900 रुपये अर्थदंड वसूला।
नगर निगम आयुक्त विवेक राय ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 व 2 मार्च को नगर निगम की चार टीमों क्रमशः सहायक नगर आयुक्त वाईएस राठी, विनोद लाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ .अमरजीत सिंह तथा टैक्स इंस्पेक्टर अनुपमा भट्ट ने चार अलग-अलग क्षेत्रों में ये अभियान चलाया। इस दौरान सिंगल यूज पॉलिथीन प्रयोग तथा सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा फेंकने पर 64 चालान किए गए।नगर आयुक्त ने सभी नागरिकों से अपील की है कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करें। ना ही सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा फेंके। ना ही कूड़े को जलाएं। उन्होंने कहा कि अभियान को आगे सघन किया जायेगा। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का दुकानों पर वितरण करने का सही पता व सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पता गुप्त रखते हुए इनाम दिया जायेगा। टीम ने व्यपारियों से प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement