Report by : Paras Bisht
Published at :
खुशखबरी: हल्द्वानी शहर में जल्द दौडेंगी 50 सिटी बसें

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आरटीओ को रूट निर्धारित करने के दिए निर्देश, सिटी बसें चलने से लोगों को मिलेगी काफी राहत

हल्द्वानी। शहर और आसपास के क्षेत्रों में जल्द ही 50 सिटी बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आरटीओ को रूट निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि सिटी बसें चलने से काठगोदाम से आम्रपाली तक आने-जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। वर्तमान में उन्हें तीन स्टॉपेज बदलकर आम्रपाली तक पहुंचना पड़ता है।
कैंप कार्यालय में मंगलवार को कुमाऊं मंडल के संभागीय परिवहन विभाग की समीक्षा में कमिश्नर ने कहा कि सिटी बसों के लिए मार्गों का सर्वे कर लिया गया है। संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी को शहर के विभिन्न रूटों पर सिटी बसों के संचालन कराने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने बताया कि हल्द्वानी के बाद जल्द ही रुद्रपुर शहर में भी सिटी बसों के रूटों के लिए सर्वे किया जायेगा। मंडलभर के संभागीय परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा को लेकर प्रत्येक माह बैठक की जाए।
आरटीओ अल्मोडा डॉ. गुरदेव सिंह ने बताया कि बागेश्वर, रानीखेत में कार्यालय के लिए भूमि का चिन्हिकरण कर लिया गया है। भूमि आवंटित होने पर कार्यालय के भवनों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा अल्मोडा में 8 ई-रिक्शा का संचालन किया जा रहा है। व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश जारी किए। बैठक में उपनिदेशक अर्थसंख्या राजेन्द्र तिवारी, आरटीओ संदीप सैनी, डॉ. गुरदेव सिंह समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
सम्भागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि वाहन को निर्धारित से अधिक गति पर चलाने में लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा लालबत्ती की अवहेलना, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात, शराब पीकर गाड़ी चलाने व हेलमेट नहीं पहनने पर भी चालकों का लाइसेंस निलंबन करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग को वर्ष 2022-23 में कुल 376 करोड़ राजस्व की आय कुमाऊं मण्डल से प्राप्त हुई है। आयुक्त ने चालान राशि जमा करने पर नोटिस देने के निर्देश दिए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›