Report by : CWN Desk
Published at :
कुमाऊँ में पुलिस महकमे में बम्पर तबादले, 1500 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले गए

हल्द्वानी। कुमाऊं में दुर्गम एवं सुगम में सेवा पूरी कर चुके पुलिस कर्मियों की तैनाती में बुधवार आधी रात को फेरबदल किया गया है। डीआईजी डॉ योगेंद्र सिंह रावत की ओर से 1050 पुलिस कर्मियों के तबादले कर दिए गए हैं। जिसमें निरीक्षक से कांस्टेबल तक सभी शामिल हैं।
जारी आदेश के अनुसार 15 निरीक्षकों की तैनाती में बदलाव किया गया है। जिसमें आठ को पहाड़ से मैदान, पांच को मैदान से पहाड़ और दो पहाड़ से पहाड़ स्थानांतरित हुए है। 29 उपनिरीक्षकों में 17 को पहाड़ से मैदान, 10 को मैदान से पहाड़ और दो को पहाड़ से पहाड़ भेजा गया है। 50 एएसआई में 24 को पहाड़ से मैदान और 26 को मैदान से पहाड़ भेजा है। नागरिक पुलिस के 299 हेड कांस्टेबल में 167 को पहाड़ से मैदान, 132 को मैदान से पहाड़ स्थानांतरित किये गए है। सशस्त्रत्त् पुलिस के 196 हेड कांस्टेबल स्थानांतरित किये गए है। जिसमें 98 को पहाड़ से मैदान और 98 को मैदान से पहाड़ भेजा गया है। नागरिक पुलिस के 461 में से 206 पहाड़ से मैदान और 255 मैदान से पहाड़ भेजे गए हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›