Connect with us

उत्तराखण्ड

चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग का आवासीय विद्यालयों में होगा लाइव प्रसारण

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह पर अपनी सॉफ्ट लैंडिंग करेगा चंद्रयान 3
हल्द्वानी। चंद्रयान 3 बुधवार को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह पर अपनी सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। आज भारत इतिहास रचने के लिए तैयार है। सभी की निगाहें आज टीवी पर है क्योंकि आज भारत के इतिहास में सफलता का एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।
आज चंद्रयान 3 की चंद्रमा के साउथ पोल पर सॉफ्ट-लैंडिंग हो जाती है तो ऐसा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन जाएगा। वहीं, अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद भारत चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन जाएगा। पूरे देश की नजर चंद्रयान की लैंडिंग पर ही टिकी हुई है। उत्तराखंड में भी इस ऐतिहासिक पल को लेकर लोगों में उत्साह है।
राज्य के आवासीय विद्यालयों में आज शाम को विक्रम लैंडर की लैंडिंग का लाइव प्रसारण किया जाएगा। अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती में इस स्कूलों में प्रसारण की व्यवस्थाओं के लिए आदेश जारी किए हैं। उन्होंने समस्त जिला मुख्य शिक्षा अधिकारियों को भेजे पत्र में बताया कि विक्रम लैंडर की लैंडिंग का लाइव प्रसारण इसरो के यू ट्यूब चैनल व डीडी नेशनल पर दिखाया जाएगा।
डॉ. मुकुल कुमार सती ने कहा कि भारी वर्षा के चलते कई जनपदों में मंगलवार को अवकाश डीएम ने रखने के आदेश दिए हैं। प्रसारण समय शाम साढ़े पांच बजे से है। इस समय लगभग सभी स्कूलों में छुट्टी हो जाती है। इसे देखते हुए छात्रों के लिए इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए आवासीय विद्यालयों में व्यवस्था की गई है। डॉ. मुकुल कुमार सती ने कहा कि चन्द्रयान तीन की सफलता के साक्षी देशभर के जनमानस व छात्र- छात्राएं यूट्यूब के आधिकारिक चैनल व डीडी नेशनल पर प्रसारित किया जाएगा। लोग लाइव इस ऐतिहासिक पल को देखेंगे। भारत के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है और सभी की निगाहें इसी पर टिकी हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement