Report by : CWN Desk
Published at :
लक्ष्मणझूला मस्तराम बाबा घाट पर नहाने वक्त महिला गंगा में डूबी

अहमदाबाद गुजरात निवासी महिला सुबह स्नान के लिए घाट गई थी, पैर फिसलने से हुआ हादसा
ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला के मस्तराम बाबा घाट पर नहाते समय एक महिला गंगा में डूब गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम महिला की खोजबीन में जुटी है।
एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि मंगलवार की सुबह लक्ष्मणझूला थाने से सूचना मिली कि मस्तराम बाबा घाट पर एक महिला गंगा में डूब गई है। मौके पर मौजूद महिला के साथियों ने बताया कि अहमदाबाद गुजरात निवासी नीलू बेन पत्नी रमेश भाई ठक्कर मंगलवार सुबह करीब 6:00 बजे गंगा में स्नान के लिए आई थी।
स्नान के दौरान महिला का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव की चपेट में आकर गंगा में कुछ दूर तक बहने के बाद डूब गई। एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश में जुटी है। फिलहाल महिला का कुछ पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि महिला यहां पिछले कुछ समय से एक आश्रम में ठहरी थी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›