Connect with us

उत्तर प्रदेश

जिगरी दोस्त की चिता पर लेटकर खुद भी दे दी अपनी जान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दोनों एक-दूसरे के हमदर्द थे और दोनों ढोलक -मंजीरा लेकर भजन-कीर्तन करते थे
फिरोजाबाद
। शनिवार को हैरान कर देने वाली घटना हुई है। एक शख्स की मौत के बाद उसका दोस्त ने जलती चिता पर लेट गया। दोस्त के गम में शख्स ने खुद भी जान दे दी।
शिकोहाबाद के नगला खंगर के गांव मढैया नादिया में शनिवार सुबह रामबाबू के बेटे अशोक कुमार (40) की मौत हो गई। अशोक को कैंसर था। अशोक और गढ़िया पंचवटी का रहने वाला आनंद गौरव राजपूत बचपन से जिगरी दोस्त थे। दोनों खेती-किसानी करते थे। अशोक और आनंद एक-दूसरे के हमदर्द थे। दोनों ढोलक -मंजीरा लेकर भजन-कीर्तन करते थे। दोनों एक साथ खेले कूदे, पढ़े और बड़े हुए।दोनों ही लोग गाने-बजाने की शौकीन थे। दोनों की दोस्ती बहुत गहरी थी।
परिजन अशोक का शव लेकर सरूपुर घाट पहुंचे। इसी दौरान आनंद भी रोते-बिलखते घाट पहुंच गया। उधर, अशोक की चिता को मुखाग्नि देने के बाद सभी परिजन और जानने वाले धीरे-धीरे घर जाने लगे। कुछ लोग वहां घाट के पास ही मौजूद थे। इसी बीच पता चला कि आनंद अशोक की जलती चिता पर जाकर लेट गया है। लोगों ने अर्थी के बांस-डंडे की मदद से आनंद का रेस्क्यू किया। इस दौरान वो 90 प्रतिशत से ज्यादा जल चुका था। ट्रामा सेंटर में इलाज के बाद उसे आगरा रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  पारंपरिक तरीके से तिब्बती समुदाय का नए साल (लौसर) का स्वागत, धर्मगुरु दलाई लामा की दीर्घआयु की कामना
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement