Connect with us

उत्तर प्रदेश

प्रेमी युगल ने ट्रेन से आगे रेलवे ट्रैक पर लेटकर दी जान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ट्रेन आने पर मौत की डर से कोई भागे न बांध लिए दोनों ने एक-दूसरे के हाथ

प्रेमी-प्रेमिका ने राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर जान दे दी। दोनों ने एक-दूसरे के हाथ बांधे, ताकि ट्रेन आने पर मौत की डर से कोई भागे न। ट्रेन आई दोनों के सिर धड़ से अलग हो गए। दोनों कानपुर देहात के थाना अकबरपुर के रहने वाले थे। घटना औरैया की है।
कानपुर देहात के विगाही गांव निवासी अतुल अग्निहोत्री (24) और कन्हैया नगर निवासी पारुल (19) के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों अलग-अलग जाति से थे। दोनों के घरवाले शादी के लिए राजी नहीं हुए। 2021 में अतुल के घरवालों ने उसकी शादी कर दी। लेकिन इसके बाद भी वह पारूल से मिलता-जुलता था।बुधवार की सुबह दोनों के शव रेलवे ट्रैक से मिले। मोबाइल और बैग से दोनों की शिनाख्त हुई।

Select Language

Advertisement