Connect with us

देहरादून

कर्ज की रकम में ब्याज जोड़ने से आहत व्यक्ति ने आत्महत्या की, फाइनेंसर के खिलाफ मुकदमा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। आदर्श ग्राम ऋषिकेश निवासी एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। उसके बेटे ने नगर के एक फाइनेंसर और उसके कर्मचारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक, मुकुल वर्मा निवासी आदर्श ग्राम ऋषिकेश ने फाइनेंसर जोगिंदर सिंह बेदी और रोहित के खिलाफ उसके पिता अतुल कुमार को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मुकुल वर्मा का आरोप है कि उनके पिता ने जोगेंद्र सिंह बेदी से ब्याज में ऋण लिया था। फाइनेंसर ने ऋण की राशि के साथ ब्याज जोड़ दिया और उसकी वापसी के लिए उनके पिता पर दबाव बनाया। जिस कारण उसके पिता ने आत्महत्या कर ली। इतना ही नहीं उसकी बहन और माताजी को भी पैसे ना वापस करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement