Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में मैकेनिक युवक की अस्‍पताल में मौत, बहन बोली हत्‍या हुई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ऊंचापुल के पास ऑटो रिपेयरिंग की दुकान और गौलापार हाइवे पर मिला घायल
हल्द्वानी।
गौलापार में हाईवे किनारे घायल मिले मैकेनिक शहजाद की शुक्रवार सुबह सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत हो गई। शहजाद की मौत के बाद हल्द्वानी पोस्टमार्टम हाउस लोगों की भीड़ लग गई। मृतक की बहन का कहना है कि घटना कोई हादसा नहीं बल्कि हत्या है।
गौलापार में हाईवे किनारे घायल मिले युवक की शुक्रवार सुबह सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की बहन का कहना है कि घटना कोई हादसा नहीं बल्कि हत्या है। उसके भाई को चाकू के वार से मौत के घाट उतारा गया है। दो युवकों पर शक भी जताया गया है। शहजाद की मौत के बाद हल्द्वानी पोस्टमार्टम हाउस लोगों की भीड़ लग गई। हंगामे की आशंका के चलते बनभूलपुरा पुलिस भी मोर्चरी पहुंच गई है।
वार्ड 30 उजाला नगर निवासी शहाना के अनुसार उसके 27 वर्षीय भाई शहजाद की ऊंचापुल के पास ऑटो रिपेयरिंग की दुकान है। इसके अलावा अपने ऑटो भी है। 13 मई की दोपहर शहजाद अपनी पत्नी शाहीन को लेकर डॉक्टर के पास गया था। इस दौरान दो युवक भी ऑटो में थे। अस्पताल से पत्नी को घर छोड़ने के बाद युवक किसी काम से बाहर चला गया। देर शाम जख्मी हालत में शहजाद गौलापार स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए एसटीएच लाया गया। जहां शुक्रवार सुबह युवक की मौत गई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग भी एकजुट हो गए। मृतक के स्वजनों का कहना है कि शहजाद की हत्या हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में स्वाभिमान रैली में इन प्रमुख मांगों पर युवाओं से लेकर महिलाओं व बुजुर्गों ने बुलंद की आवाज

Select Language

Advertisement