Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में फसल वित्तमान समिति की बैठक आयोजित

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में फसल वित्तमान समिति की बैठक जिला कार्यालय भवन में संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी द्वारा वर्ष 2023-24 के अंतर्गत जनपद में उत्पादित की जाने वाली विभिन्न फसलों के लिए संस्तुत फसल वित्तमानों तुलनात्मक विवरण अनुमोदन हेतु जिलाधिकारी महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा चाय, शहतूत की फसल उत्पादन और मधुमक्खी पालन आदि को भी फसल वित्तमान में सम्मिलित करने के निर्देश दिये गये। उक्त बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी योगेश भारद्वाज, जिला समन्वयक भेषज संघ आर एस धोनी, सहायक निदेशक मत्स्य, उद्यान विभाग एडीओ, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, लीड बैंक, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी आदि अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›