Report by : CWN Desk
Published at :
देश में लाखों की ठगी करने वाला नाईजीरियन मास्टरमाईंड गिरफ्तार

विदेश से डॉलर और गिफ्ट भेजने के नाम पर करता था ठगी
देहरादून।
कुछ दिवस पूर्व साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन उत्तराखण्ड देहरादून निवासी एक महिला द्वारा सूचना दर्ज कराई कि अज्ञात साइबर ठगो द्वारा वादिनी से फेसबुक / व्हाटसअप आदि के माध्यम से संपर्क कर व स्वंय को Dr- William Ryker USA में Gynaecologist डॉक्टर बताकर वादिनी को विदेश से 25 हजार US Dollar, गिफ्ट आईटम लेडिज सामान ब्रेसलेट ज्वैलरी और मोबाईल फोन, वॉच पर्स और कई अन्य कीमती सामान पार्सल से भेजने का प्रलोभन देकर व वादिनी को कस्टम डिमार्टमेन्ट दिल्ली से पार्सल आने का लालच देकर, बैक खाते में US Dollar को इण्डियन करेन्सी में प्राप्त व कनवर्ट करने के नाम पर एवं विभिन्न कर / टैक्स के नाम पर वादिनी से कुल (13,61,700/- रु0) धोखाधडी से भिन्न-2 बैक खातो में स्थानान्तरित करवाये गये । इस शिकायत के आधार पर साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून पर मु0अ0सं0 24/2024 धारा 420,120 बी भादवि व 66(डी) आईटी एक्ट बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया। इस प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुये अनावरण हेतु साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन पर पुलिस उपाधीक्षक श्री अंकुश मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसकी विवेचना साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक त्रिभुवन रौतेला के सुपुर्द की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस०टी०एफ० श्री आयुष अग्रवाल द्वारा इस घटना के अनावरण करने हेतु पुलिस उपाधीक्षक श्री अकुंश मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम गठित कर अभियोग में अभियुक्तों के विरुद्ध ठोस कार्यवाही करने के दिशा-निर्देश निर्गत किये गये। गठित टीम द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में प्रयुक्त मोबाईल नम्बर व सम्बन्धित खातों आदि की जानकारी व तकनीकी विश्लेषण किया गया तो उक्त अपराध में संलिप्त अपराधियों का दिल्ली से सम्बन्ध होना पाया गया। जिसमें टीम को सम्बन्धित स्थानों को रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा अथक मेहनत एवं प्रयास तथा तकनीकी विश्लेषण कर साक्ष्य एकत्रित करते हुये अभियोग में संलिप्त विदेशी (नाईजीरियन) अभियुक्त को मोहन गार्डन दिल्ली से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 04 मोबाईल फोन, 01 लैपटॉपमय बैग व चार्जर, 02 पासपोर्ट बरामद हुये।
अपराध का तरीका –
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा Gynaecologist डॉक्टर बनकर भोले भाले लोगों से सोशल प्लैटफॉर्म के माध्यम से दोस्ती कर तथा विश्वास में लेकर उनके लिए विदेशी मुद्रा तथा विदेश से गिफ्ट भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की जाती है, जिसके लिये उनके द्वारा स्वयं को विदेशी नागरिक बनकर विदेश से धनराशि व विदेशी गिफ्ट भेजने का झांसा देकर भिन्न भिन्न एकाउन्ट में धनराशि जमा कराकर ठगी की गई है। उक्त अपराधियों द्वारा उस विदेशी मुद्रा तथा गिफ्ट्स में विभिन्न टैक्स व कर के नाम पर धोखाधड़ी की जाती है।
*बरामदगी-*
1. 04 मोबाईल फोन
2. 01 लैपटॉप मय बैग व चार्जर
3. 02 पासपोर्ट
*पुलिस टीम-*
1- निरीक्षक त्रिभुवन रौतेला
2- उ0नि0 राहुल कापड़ी
3- उ0नि0 कुलदीप टम्टा 
4- म0उ0नि0 प्रतिभा 
5- कानि0 हरेन्द्र भण्डारी

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›