Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस द्वारा बुधवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में मिस उत्तराखंड-2025 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 39 प्रतिभागियों ने रैंप पर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। निर्णायकों ने स्मृति को मिस उत्तराखंड-2025 का खिताब प्रदान किया। वैष्णवी लोहानी को फर्स्ट रनरअप, आंचल फर्स्वाण को सेकंड रनरअप, प्रिंसिया को थर्ड रनरअप और अंबिका रावत को फोर्थ रनरअप चुना गया। आयोजन में बड़ी संख्या में दर्शकों और गणमान्य लोगों ने शिरकत की।