Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

चमोली: अतिवृष्टि से उफनाई मोक्ष गाड, गौशाला ध्वस्त, 11 मकान खतरे में

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चमोली। जनपद के विकासखंड नंदानगर में मंगलवार तड़के अतिवृष्टि से मोक्ष गाड नदी उफान पर आ गई, जिससे भारी तबाही मच गई। सुबह करीब चार बजे सिरपाख नाले के उफान पर आने से मोक्ष गाड का जलस्तर तेजी से बढ़ा। परिणामस्वरूप मोख मल्ला के बगड़ तोक, धुर्मा और सेरा गांवों में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ।

धुर्मा गांव में एक गौशाला पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, जबकि छह मकान मोख मल्ला, तीन मकान धुर्मा और दो मकान सेरा गांव में नदी के कटाव की चपेट में आकर खतरे में आ गए हैं। नदी का पानी पैदल रास्तों और खेतों तक पहुंच गया, जिससे स्थानीय लोग भयभीत होकर अपने घरों से निकल भागे। किनारे के खेत पूरी तरह से तबाह हो गए हैं और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में बाघिन को उकसाने का वीडियो वायरल, हमलावर हुई बाघिन, आप भी देखिए वीडियो...

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने प्रशासनिक टीम को मौके पर भेजा। एसडीएम आरके पांडे के नेतृत्व में टीम ने नुकसान का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्र में फसल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पेपर लीक प्रकरण: त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीबीआई जांच की वकालत की

भारी बारिश के चलते क्षेत्र की सड़कें भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। सेरा-मोख-धुर्मा मोटर मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है, जबकि नंदानगर-नंदप्रयाग मोटर मार्ग सैतोली के पास अवरुद्ध है। नंदानगर-भेंटी मोटर मार्ग समेत कई लिंक सड़कें भी बंद हो गई हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement