Connect with us

नई दिल्ली

मोनालिसा का सनोज मिश्रा पर संगीन आरोप: पहली फिल्म के बदले रेप करवाओगे?

Published

on

खबर शेयर करें 👉

वायरल गर्ल मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप। कोच्चि प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द, शादी के बाद किया बड़ा खुलासा।

नई दिल्ली। प्रयागराज के महाकुंभ से रातों-रात सुर्खियों में आईं ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा (Monalisa) एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। इस बार वजह उनकी निजी जिंदगी नहीं, बल्कि फिल्म जगत के एक निर्देशक पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के संगीन आरोप हैं। मोनालिसा ने फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने काम के दौरान उन्हें कई बार गलत तरीके से छुआ और मानसिक प्रताड़ना दी।
केरल के कोच्चि में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोनालिसा काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने कैमरे के सामने रोते हुए कहा कि सनोज मिश्रा एक अच्छे इंसान नहीं हैं। मोनालिसा का दावा है कि जब उन्होंने इस दुर्व्यवहार की शिकायत अपने परिवार से की, तो उन्हें वहां से भी समर्थन नहीं मिला। उनके परिवार ने कथित तौर पर करियर की पहली फिल्म होने का हवाला देकर उन्हें चुप रहने और सब कुछ सहन करने की सलाह दी।
दूसरी ओर, निर्देशक सनोज मिश्रा ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने मोनालिसा के बयानों को एक गहरी साजिश करार दिया है। सनोज मिश्रा का कहना है कि उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है और मोनालिसा को किसी के द्वारा उनके खिलाफ भड़काया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह मोनालिसा को अपनी बहन की तरह मानते थे और अचानक आए इस बदलाव से वह हैरान हैं।
बता दें कि मोनालिसा ने हाल ही में 11 मार्च को तिरुवनंतपुरम के एक मंदिर में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की है। शादी के तुरंत बाद सामने आए इन आरोपों ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। मोनालिसा ने यह भी खुलासा किया कि उनके पिता उन पर अपनी बुआ के लड़के से शादी करने का दबाव बना रहे थे, जिसके कारण उन्हें यह कड़ा कदम उठाना पड़ा।

Select Language

Advertisement