Report by : CWN Desk
Published at :
मां की स्कूटी से छिटकी मासूम, सड़क पर ट्राले ने कुचला

बनबसा। चंपावत जिले की बनबासा से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां स्कूटी से छिटक कर सड़क पर गिरी मासूम को ट्राले ने कुचल दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खटीमा टनकपुर हाईवे पर यह हादसा हुआ। बच्चे अपनी मां के साथ स्कूटी पर सवार होकर स्कूल के लिए जा रही थी। इस दौरान यह हादसा हो गया अपने कलेजे के टुकड़े को खोने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सुबह ग्राम पचककरिया निवासी हरु देवी स्कूटी से बेटी नेहा को स्कूल छोड़ने जा रही थी घर से 600 मीटर दूरी पर स्कूल है। दरअसल गांव से आने वाले संपर्क रोड का हाईवे में मिलान होता है और वहीं पर यह हादसा हुआ मां के साथ बैठी नेहा कक्षा तीन की छात्रा थी जो हड़बड़ी में स्कूटी से गिरकर ट्राले की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे संयुक्त अस्पताल टनकपुर पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया फिलहाल पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए ट्राले को भी कब्जे में ले लिया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›