Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में पड़ोसियों ने युवती से किया रेप, दो आरोपी गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बहला फुसलाकर जंगल लेकर गए, मुखानी क्षेत्र की घटना

हल्द्वानी। एक युवती के साथ दो युवकों के रेप का मामला सामने आया है। आरोपी पड़ोसी है। युवक युवती को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
उपनिरीक्षक मुखानी थाना प्रीति ने बताया कि घटना 5 फरवरी की है। एक युवक ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन के साथ दो युवकों ने जंगल में गैंगरेप किया है। कहा है कि 5 फरवरी की शाम आरोपी गौरव जोशी व सुमित रौतेला युवती को बहला फुसलाकर जंगल ले गए। जहां युवती के साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने पर युवती ने आपबीती परिजनों को बताई। तहरीर के आधार पर पूरे मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल कर 7 फरवरी को युवको के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। आज आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पीड़िता की उम्र 20 साल है।

यह भी पढ़ें 👉  मोतीनगर मे निर्माणाधीन 200 बैड के चिकित्सालय व फोरलेन सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता सहित अन्य मामलों पर जिला अधिकारी नाराज हुए, अधिकारियों को सख्त आदेश दिए

Select Language

Advertisement