Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के स्कूलों में हफ्ते में एक दिन होगा “नो बैग डे”

Published

on

खबर शेयर करें 👉

खेलकूद और अन्य गतिविधियों में प्रतिभाग करेंगे बच्चे
देहरादून। नौनिहालों के लिए राहत भर खबर है। स्कूल के बस्ते पर भी बोझ से उनको हफ्ते में एक दिन मुक्ति मिलेगी। सरकारी स्कूलों में हफ्ते के एक दिन नो बैग डे होगा। बच्चे बिना बैग स्कूल जाएंगे। सरकारी स्कूलों के बाद सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य बोर्डो के स्कूलों में भी इसे लागू करवाने के लिए बैठक की जाएगी।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मुताबिक योजना के तहत हफ्ते में एक दिन नो बैग रखा जाएगा। जिसमे बच्चे स्कूल में किताबें लेकर नहीं आएंगे और केवल खेलकूद और अन्य गतिविधियां करेंगे। जिससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास भी होगा। साथ ही शिक्षा मंत्री ने सरकारी स्कूलों में किताबों की कमी को लेकर चर्चा की। उनका कहना है कि इस वर्ष अशासकीय स्कूलों को कक्षा 1 से 12 तक के बच्चों को मुफ्त किताबें देने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत करीब 4 लाख किताबें छापी जाएंगी। स्कूलों को हफ्ते–दस दिन के बाद किताबें उपलब्ध करा दी जाएंगी। अगले वर्ष किताबों की कमी ना हो इसके लिए बुक बैंक के रूप में ठोस प्रबंध किया जा रहा है।
शैक्षिक सत्र शुरू होने से पहले ही हर स्कूल को किताबे मुहैया करने की कोशिश की जाएगी। साथ ही शिक्षा मंत्री ने एनसीईआरटी की किताबों से कुछ पाठ हटाने के विवाद पर कहा कि लोग कह रहे हैं कि देश में इतिहास को बदला जा रहा है। ऐसा नहीं है। इतिहास बदला नहीं जा रहा है बल्कि इतिहास को सही तरह से सामने लाया जा रहा है।

Select Language

Advertisement