Report by : CWN Desk
Published at :
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण फाइनल, अब जल्द जारी होगा चुनाव कार्यक्रम

देहरादून। उत्तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए 14 अगस्त को चुनाव होंगे। इन पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार 11 अगस्त से शुरू हो रही है। नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक किए जा सकेंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 11 अगस्त को नामांकन और नामांकन पत्रों की जांच एक ही दिन में होगी। उम्मीदवारों को 12 अगस्त को नामांकन वापसी का अवसर मिलेगा। मतदान 14 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना की जाएगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।

इन चुनावों में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के साथ क्षेत्र पंचायतों में ब्लॉक प्रमुख, उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख के पदों के लिए मतदान होगा। राज्य के विभिन्न जिलों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है और संभावित उम्मीदवारों ने नामांकन से पहले अपने-अपने क्षेत्रों में समर्थन जुटाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सभी जिलाधिकारियों और पुलिस प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›