Report by : CWN Desk
Published at :
यहां रेलवे ने बजरंगबली हनुमान जी को जारी किया नोटिस, देखें क्या दी हिदायत

अतिक्रमण भूमि पर बना मंदिर नहीं हटाने पर बजरंगी बली से वसूला जाएगा जुर्माना

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुरैना में रेलवे विभाग की ओर से बेहद ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां विभाग ने सबलगढ़ में बने मंदिर में विराजमान भगवान बजरंगबली को ही नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस में मंदिर को अतिक्रमण बताया है। नोटिस में बजरंग बली को हिदायत भी दे डाली की सात दिन में अतिक्रमण हटा लें। अतिक्रमण न हटाने पर रेलवे कार्रवाई करेगा और जेसीबी का खर्च की वसूली बजरंगबली से करेगा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक झांसी रेल मण्डल के वरिष्ठ खण्ड अभियंता, जौरा अलापुर की ओर से 8 फरवरी को बजरंग बली, सबलगढ़ के नाम से नोटिस जारी किया है।नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स रेलवे का जमकर ट्राल भी कर रहे हैं।
रेलवे विभाग की ओर से जारी नोटिस में भगवान बजरंग बली को संबोधित करते हुए लिखा है आपके द्वारा सबलगढ़ के मध्य किलोमीटर में मकान बनाकर रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया है। आप सात दिनों के अंदर रेलवे की भूमि को खाली करें। अन्यथा आपके द्वारा किए गए अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज माथुरज के हवाले से कहा गया कि सबलगढ़ में श्योपुर-ग्वालियर ब्राडगेज लाइन का काम चल रहा है। मंदिर ब्राडगेज लाइन के बीच में आ रहा है तो उसे हटाना तो पड़ेगा ही। मंदिर रेलवे की जमीन में है, इसलिए विधिवत नोटिस दिया गया है।

यहां रेलवे ने बजरंगबली हनुमान जी को जारी किया नोटिस, देखें क्या दी हिदायत
यहां रेलवे ने बजरंगबली हनुमान जी को जारी किया नोटिस, देखें क्या दी हिदायत
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›