Report by : CWN Desk
Published at :
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण फाइनल, अब जल्द जारी होगा चुनाव कार्यक्रम

देहरादून। राज्य निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही 12 जिलों में आचार संहिता प्रभावी हो गई है।

उत्तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव की अधिसूचना जारी, 12 जिलों में आचार संहिता लागू

मतदान कार्यक्रम
नामांकन 11 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। नामांकन वापसी 12 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक की जा सकेगी। मतदान 14 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक होगा, जबकि मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद शुरू होगी।

अंतिम आरक्षण सूची जारी
पंचायती राज विभाग ने बुधवार को 12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों की अंतिम आरक्षण सूची जारी की। अनंतिम अधिसूचना पर दो से पांच अगस्त के बीच 42 आपत्तियां मिली थीं, जिनमें सर्वाधिक आपत्तियां देहरादून से थीं। सभी का निपटारा मंगलवार को समिति ने किया। इस बार पहली बार पंचायतों में ओबीसी आरक्षण के लिए गठित एकल सदस्यीय आयोग की सिफारिशें लागू की गई हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष पदों का आरक्षण
उत्तरकाशी – अनारक्षित
टिहरी – महिला
पौड़ी – महिला
रुद्रप्रयाग – महिला
चमोली – अनारक्षित
देहरादून – महिला
यूएस नगर – अन्य पिछड़ा वर्ग
नैनीताल – अनारक्षित
अल्मोड़ा – महिला
चंपावत – अनारक्षित
बागेश्वर – अनुसूचित जाति महिला
पिथौरागढ़ – अनुसूचित जाति

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›