Connect with us

हल्द्वानी

OMG! हल्द्वानी में इस शख्स ने जिंदा सांप को पकड़कर मुंह से चबाया और मार डाला, वीडियो वायरल

Published

on

खबर शेयर करें 👉
https://youtu.be/r07EuKQ7jHE

हल्द्वानी नगीना में अतिक्रमण टूटने से परेशान शख्स ने सांप पर ही निकाल दिया अपना गुस्सा

हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर जिंदा सांप को चबाकर खाने का खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के नगीना कालोनी का है। रेलवे भूमि पर काबिज कालोनी का अतिक्रमण हटाया जा रहा था तभी सांप निकल आया। अतिक्रमण टूटने से परेशान एक शख्स ने सांप पर गुस्सा निकाल दिया। सांप को चबा कर मार डाला।
युवक ने सांप को पकड़कर उसके मुंह को चबा दिया। लोग युवक को ऐसा करने से मना भी करते रहे, लेकिन युवक ने एक न सुनी। सांप के मुंह को चबाने के बाद युवक ने सांप को फेंक दिया। लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी। युवक का नाम कमलेश बताया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
वन क्षेत्राधिकारी गौला रेंज चंदन सिंह अधिकारी का कहना है कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं वीडियो की जांच की जा रही है। युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक किस तरह से पहले सांप को अपने हाथों से पकड़ता है और उसका मुंह पकड़ कर मुंह सीधे अपने मुंह में डालकर उसको चबा जाता है।

Select Language

Advertisement