Connect with us

उत्तराखण्ड

कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर सैनिकों को बड़ा तोहफा: परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपये की गई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड के वीर सैनिकों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने परमवीर चक्र विजेताओं को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर अब डेढ़ करोड़ रुपये करने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्हें हर वर्ष तीन लाख रुपये वार्षिक अनुदान के रूप में भी मिलते रहेंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने यह ऐलान खटीमा में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में किया। यह समारोह उनके पिता स्वर्गीय सूबेदार शेर सिंह धामी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री ने सैनिक कल्याण विभाग के इस प्रस्ताव को अब औपचारिक मंजूरी भी दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला पुलिस कर्मी से उलझा कांग्रेसी नेता का भाई, पहुंचा हवालात

उन्होंने बताया कि जून 2022 से पहले यह राशि 30 लाख रुपये थी, जिसे कैबिनेट ने 10 जून 2022 को बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया था। इसके लिए 14 जुलाई 2022 को शासनादेश भी जारी किया गया था। अब एक बार फिर, सैनिकों के सम्मान में एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए यह राशि तीन गुना बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपये कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला सहकारी बैंकों में रिक्त 250 पदों पर जल्द होगी भर्ती प्रकिया

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड न केवल देवभूमि है, बल्कि वीरभूमि भी है, जिसने देश को अनेक वीर सपूत दिए हैं। सैनिकों के त्याग, अनुशासन और बलिदान को सलाम करते हुए राज्य सरकार उनके कल्याण और सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह निर्णय उसी समर्पण का प्रतीक है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement