Connect with us

नई दिल्ली

शाम को लौटी थी बरात, सुहागरात पर भाई ने दूल्हे-दुल्हन समेत परिवार के 5 लोगों को मार डाला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नवदंपती की गड़ासा से हत्या कर आरोपी भाई ने खुद को भी गोली मारी
गांव गोकुलपुर में शादी की खुशियों वाले घर में मातम पसर गया। एक युवक ने अपने पांच स्वजन की हत्या कर स्वयं को भी गोली मार ली। दिल दहलाने वाली घटना यूपी के मैनपुरी जिले में शनिवार सुबह सामने आई।
गांव के रहने वाले सुभाष का पुत्र शिववीर नोएडा में कंप्यूटर सेंटर का संचालन करता था। शुक्रवार को उसके छोटे भाई सोनू की बरात इटावा से लौटी थी। रात में सोनू और उसकी नवविवाहित पत्नी सोनी मकान की छत पर सो रहे थे। छोटा भाई भुल्लन, भाई का दोस्त दीपक निवासी फिरोजाबाद, बहनोई सौरभ निवासी गांव हवेलिया थाना किशनी और अन्य स्वजन नीचे सोए हुए थे।
रात करीब 11 बजे तक घर में नाच-गाने का कार्यक्रम चलता रहा। बाद में सभी लोग सो गए। रात करीब तीन बजे शिववीर ने पहले छत पर सो रहे सोनू और उसकी पत्नी सोनी की गड़ासा से प्रहार कर हत्या कर दी। फिर भाई भुल्लन, भाई के दोस्त दीपक, बहनोई सौरभ की भी हत्या कर दी। अपनी पत्नी डौली और पिता सुभाष चंद्र को गड़ासा मारकर घायल कर दिया। चीत्कार सुन स्वजन ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो भाग कर घर के पीछे गया और खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement