उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी
देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सात जिलों — बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और ऊधम सिंह नगर में अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी 12 अगस्त 2025 दोपहर 1:25 बजे से 13 अगस्त 2025 दोपहर 1:25 बजे तक प्रभावी रहेगी। काशीपुर, डोईवाला, कोटद्वार, रुद्रपुर, कपकोट, रामनगर, लोहाघाट, मुक्तेश्वर, रूड़की, लक्सर और आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश, बिजली चमकने, तूफान और तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है। विभाग ने नदी-नालों के किनारे न जाने, पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है, ताकि जनहानि और नुकसान से बचा जा सके।
