Report by : कालू वर्मा
Published at :
पेपर लीक: नकल माफियाओं की संपत्ति होगी जब्त

हरिद्वार। पुलिस ने राज्य लोक सेवा आयोग की एई, जेई व पटवारी भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए पांच आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए उनकी संपत्ति जब्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। एसएसपी के निर्देश पर थाना कनखल पुलिस ने पेपर लीक प्रकरण में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए लोकसेवा आयोग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी व उसकी पत्नि रितु चतुर्वेदी, राजपाल, संजीव कुमार दुबे निवासी ग्राम कुलचन्दपुर उर्फ नथौड़ी थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर उ.प्र. व रामकुमार निवासी सेठपुर लकसर की 75 लाख 60 हजार की संपत्ति जब्त करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है। गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत जब्त की जाने वाली संपत्ति में आरोपियों से बरामद की गयी 41 लाख 50 हजार की नकदी व 34 लाख 12 हजार रूपए कीमत के प्लॉट शामिल हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि संपत्ति जब्त करने के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गयी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›