Connect with us

नई दिल्ली

बाढ़ पीड़ितों के लिए परमार्थ निकेतन और सिडकुल एसो.आगे आया, एसडीएम को 300 राशन के पैकट सुपुर्द

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार।‌ परमार्थ निकेतन ऋषिकेश और सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के माध्यम से बुधवार को 300 पैकेट राशन के, एस डी एम पुरन सिंह राणा को सुपुर्द किए । इन 300 राशन के पैकेट जिनमें तेल, चावल, दाल, मसाला, बिस्किट, मोमबत्ती, आदि ज़रूरत का सामान शामिल हैं। ये सभी लकसर के रवाना कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन सीजन के मद्देनजर जिलाधिकारी की बैठक

गौरतलब है कि भारी बारिश के चलते लक्सर आदि क्षेत्र में बाढ़ के हालात उत्पन्न हो गये है। बाढ़ पीड़ितों के सामने भोजन आदि की समस्या उत्पन्न हो गई है। शासन प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस कड़ी में बुधवार को परमार्थ निकेतन और सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की तरफ़ से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 300 पैकेट राशन के एसडीएम पूरन सिंह राणा के सुपुर्द किया गया। इस मौके पर अरुण सारस्वत ने कहा कि कठिन स्थिति में हम प्रशासन के साथ खड़े हैं, और आगे भी ऐसे ही साथ रहेंगे।

Select Language

Advertisement