Report by : Paras Bisht
Published at :
गरीब रथ से यात्रा करने वाले यात्री कृपया ध्यान दें…

काठगोदाम से कानपुर सेंट्रल जाने वाली एक्सप्रेस का 5 जून से रूट परिवर्तित
हल्द्वानी
। गरीब रथ एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्री कृपया ध्यान दें। यदि आपको गरीब रथ से यात्रा करनी है तो यह खबर आपके काम की है। रेलवे प्रशासन द्वारा काठगोदाम स्टेशन से कानपुर सेंट्रल को जाने वाली गाड़ी संख्या 12210 गरीब रथ एक्सप्रेस को 5 जून, 2023 से रूट परिवर्तित कर दिया है। अब ट्रेन संशोधित समय-सारणी के अनुसार चलेगी।
यह गाड़ी काठगोदाम से 18.15 बजे, हल्द्वानी से 18.33 बजे, लालकुआं से 19.08 बजे, रुद्रपुर सिटी से 19.42 बजे, बिलासपुर रोड से 19.57 बजे, रामपुर से 21.20 बजे, बरेली जंक्शन से 22.58 बजे, शाहजहांपुर से 00.07 बजे एवं लखनऊ जंक्शन से 03.05 बजे प्रस्थान कर कानपुर सेंट्रल 04.35 बजे पहुंचेगी। पहले यह गाड़ी किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा जंक्शन, इज्जतनगर एवं बरेली सिटी के रास्ते चलती थी।
कानपुर सेंट्रल से काठगोदाम स्टेशन को जाने वाली गाड़ी संख्या 12209 गरीब रथ एक्सप्रेस को 6 जून, 2023 से रूट परिवर्तित कर संशोधित समय-सारणी के अनुसार चलायी जायेगी। यह गाड़ी कानपुर सेंट्रल से 06.10 बजे, लखनऊ जंक्शन से 08.05 बजे, शाहजहांपुर से 10.27 बजे, बरेली जंक्शन से 11.35 बजे, रामपुर से 13.10 बजे, बिलासपुर रोड से13.34 बजे, रुद्रपुर सिटी से 13.52 बजे, लालकुआं से 14.40 बजे एवं हल्द्वानी से 15.20 बजे प्रस्थान कर काठगोदाम 15.40 बजे पहुंचेगी। पहले यह गाड़ी बरेली सिटी, इज्जतनगर, भोजीपुरा जंक्शन, बहेड़ी एवं किच्छा के रास्ते चलती थी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›