Connect with us

हरिद्वार

केदारनाथ मंदिर के तीर्थ पुरोहित सन्तोष त्रिवेदी के विरुद्ध हो दंडात्मक कार्यवाही: स्वामी आनंद स्वरूप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शंकराचार्य परिषद अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को भेजा पत्र

हरिद्वार। शंकराचार्य परिषद अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने केदारनाथ मंदिर के तीर्थ पुरोहित सन्तोष त्रिवेदी के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
पुष्कर सिंह धामी को भेजे पत्र में कहा है कि
भगवान केदारनाथ जगत के समस्त हिंदुओं के आस्था के केंद्र हैं। किसी भी तीर्थ पुरोहित की जीविका बाबा के आशीर्वाद से ही चलती है। इसके बावजूद तीर्थ पुरोहित सन्तोष त्रिवेदी द्वारा केवल सस्ती लोकप्रियता प्राप्त करने के लिए मीडिया में यह बयान दिया गया है कि बाबा के गर्भगृह में लगे लगभग सवा अरब मूल्य के सोने को पीतल में बदल दिया गया है।
बिना किसी जांच के उक्त भ्रामक बयान देना मुझे बहुत आहत कर गया है। मेरे समस्त अनुयायियों की धार्मिक भावना को गहरा आघात लगा है। इससे पूर्व की माहौल अत्यन्त तनावपूर्ण हो जाए, इस व्यक्ति पर तत्काल दंडात्मक कार्रवाई आवश्यक है।
अतः आपसे अनुरोध है और आपका नैतिक दायित्व भी है कि उक्त संवेदनशील प्रकरण का संज्ञान लेते हुए तत्काल कठोर दंडात्मक कार्रवाई करें जिससे भविष्य में भी कोई हिन्दू समाज को भ्रमित करने का साहस नहीं कर सके।

यह भी पढ़ें 👉  बैशाखी स्नान के लिए हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, देखिए भीड़, पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

Select Language

Advertisement