Connect with us

देहरादून

आत्महत्या: मानसिक बीमारी के चलते पिथौरागढ़ के युवक ने की खुदकुशी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। देहरादून के विद्या विहार में 23 वर्षीय एक युवक ने खुद को चाकू से गोदकर आत्महत्या कर ली। वह पिछले दो साल से मानसिक बीमारी से पीड़ित था। युवक के शरीर पर कई गहरे घाव थे, और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना गुरुवार को विद्या विहार फेस-2 में हुई। मृतक की पहचान अनिल सिंह के रूप में हुई है, जो एसएसबी के अपर उपनिरीक्षक का बेटा था। वह बी. फार्मा का छात्र था, लेकिन पिछले कुछ समय से मानसिक बीमारी के कारण कॉलेज नहीं जा रहा था। वह अपने भाई भूपेंद्र सिंह और मां के साथ रहता था। परिवार के अनुसार, अनिल अक्सर असामान्य व्यवहार करता था और भगवान के पास जाने की बातें करता था। पिछले पांच दिनों से वह आत्महत्या करने की बात भी कर रहा था।
जब उसने खुद को अपार्टमेंट की पार्किंग में चाकू से गोद लिया, तो उसके भाई और अन्य परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पटेलनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से चाकू बरामद किया। शव को मोर्चरी में रखा गया है और शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। अनिल के पिता हीरा सिंह छत्तीसगढ़ में एसएसबी में एएसआई के पद पर तैनात हैं। उनका परिवार मूल रूप से पिथौरागढ़ का रहने वाला है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement