Report by : CWN Desk
Published at :
कुमाऊं कमिश्नर का बढ़ा कद, देहरादून, बागेश्वर, अल्मोड़ा डीएम बदले

देहरादून। सरकार ने गुरुवार को पांच जिलों के पुलिस कप्तान भी बदल दिए। इस कड़ी में ऊधम सिंह नगर व टिहरी समेत पांच जिलों के नए पुलिस कप्तान बनाए गए हैं। साथ ही प्रभारी पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार को कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आइपीएस अभिनव कुमार का मूल पद अपर पुलिस महानिदेशक का है। इस कारण उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक कानून-व्यवस्था का पदभार देख रहे अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान को अभिसूचना का जिम्मा सौंपा गया है।
सरकार ने प्रदेश में बढ़ रही अपराध की घटनाओं के दृष्टिगत अब पुलिस मुख्यालय से लेकर जिलों तक में 15 आइपीएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। सचिव गृह शैलेश बगोली द्वारा जारी आदेश के अनुसार आपीएस मणिकांत मिश्र को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर का पदभार सौंपा गया है। यह जिम्मेदारी देख रहे मंजूनाथ टीसी को पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय के पद पर तैनाती दी गई है।
आयुष अग्रवाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी बनाया गया है। अब तक यह जिम्मेदारी देख रहे नवनीत सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के पद पर भेजा गया है। अमित श्रीवास्ताव को पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी का दायित्व दिया गया है।
अक्षय प्रह्लाद कोंडे को पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग बनाया गया है तो चंद्रशेखर घोड़के को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर की जिम्मेदारी दी गई है। शासन ने नीरू गर्ग को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी व एटीसी की कमान सौंपी है। मुख्तार मोहसिन को पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस का जिम्मा दिया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›