Report by : कालू वर्मा
Published at :
सेल्फ डिफेंस के लिए पुलिस ने महिलाओं को सिखाए आत्म सुरक्षा के गुर

“नारी शक्ति उत्सव” को सफल बनाने में जुटी हरिद्वार पुलिस, एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम

हरिद्वार। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी शारदीय नवरात्र के अवसर पर महिलाओं को “नारी शक्ति उत्सव” के तहत सशक्त बनाने के लिए किए गए आह्वान को सफल बनाने के लिए हरिद्वार पुलिस निरंतर विभिन्न माध्यम से प्रयास कर रही है।
“नारी शक्ति उत्सव” के तहत जनपद के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की तकनीक सिखाने के साथ साथ हरिद्वार पुलिस उपवा के माध्यम से पुलिस परिवार के महिलाओं को अचार, मुरब्बा, धूप-अगरबत्ती, हेण्डक्राफ्ट आदि का निर्माण एवं सिलाई मशीन, मसाला चक्की आदि को संचालित करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
आज दिनांक 25.03.2023 को पुलिस लाइन रोशनाबाद में आयोजित कार्यक्रम में टीम गौरा शक्ति द्वारा एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह एवं सीओ ज्वालापुर सुश्री निहारिका सेमवाल की उपस्थिति में सर्वप्रथम छात्राओं को सेल्फ डिफेंस टैक्नीक सिखाई गई। इस दौरान पुलिस माडर्न स्कूल के करीब 150 बच्चे एवं स्कूल स्टॉफ मौजूद रहा। प्रशिक्षित गौरा शक्ति टीम ने सेल्फ डिफेंस टैक्नीक का डेमो देने के पश्चात छात्राओं को भी हाथ आजमाकर कुशलता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।
उक्त ट्रेनिंग सेशन के पश्चात उपवा अध्यक्षा हरिद्वार श्रीमती दीपाली सिंह की मौजूदगी में पुलिस परिवार की महिलाओं को लघु उद्योग के तहत सुगंधित धूप एवं अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षण दे रहे एक किरण सेवा समिति के सदस्य श्री आकाश द्विवेदी तथा श्री हरिओम ध्यानी द्वारा गहनता से सभी उपस्थित महिलाओं को घर बैठे आसानी एवं कम लागत से सुगंधित धूप एवं अगरबत्ती बनाने की प्रक्रिया की जानकारी दी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›