Connect with us

उत्तराखण्ड

हरेला पर्व पर पांच लाख पौधे लगाने की तैयारी, “एक पेड़ – मां के नाम” थीम पर होगा महाअभियान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष 16 जुलाई को हरेला पर्व पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस बार हरेला पर्व को “हरेला मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओ – एक पेड़ मां के नाम” थीम पर भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर पूरे राज्य में एक दिन में पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे पहले वर्ष 2016 में हरेला पर्व पर दो लाख पौधे रोपे गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश पंवार बने गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के ओवर ऑल विजेता

अभियान के तहत गढ़वाल मंडल में तीन लाख और कुमाऊं मंडल में दो लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने अभियान को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी जिलों में जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनकी अध्यक्षता में एक समिति बनाकर सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण हेतु स्थान चिन्हित किए जाएंगे।

अभियान में स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक जिले में नामित डीएफओ निःशुल्क पौध उपलब्ध कराएंगे। विशेष बात यह है कि इस बार पौधों में 50 प्रतिशत फलदार प्रजातियों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि पर्यावरण के साथ-साथ ग्रामीणों को आर्थिक लाभ भी मिल सके। इन पौधों का रखरखाव संबंधित विभागों, वन पंचायतों, महिला और युवा मंगल दलों तथा लाभार्थियों के सहयोग से किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में महिला सुरक्षा के लिए पिंक बूथ, डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण

इसके अलावा, प्रत्येक परिवार को दो पौधे उपलब्ध कराए जाने की योजना है। कार्यक्रम के पहले तीन दिनों में 50 प्रतिशत पौध रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। पूरे जुलाई माह में हरेला पर्व से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement