Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम एवं प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण की रोकथाम करें: वंदना

Published

on

खबर शेयर करें 👉

जिलाधिकारी वन्दना की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई
अल्मोड़ा।
प्रसव पूर्व निदान (पीसीपीएनडीटी) की जिला सलाहकार की बैठक जिलाधिकारी वन्दना की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न एजेण्डा बिन्दुओं पर चर्चा की गयी।  जिलाधिकारी ने निर्देश दिए  कि कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम एवं प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण की रोकथाम हेतु नियमित रूप से उप जिलाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग एवं समिति के अन्य सदस्य अल्ट्रासाउण्ड केंद्रो का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें।  जिलाधिकारी ने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम के अतिरिक्त पंजीकृत मेडिकल स्टारों का भी निरीक्षण कर पीसीपीएनडीटी के अन्तर्गत निर्धारित प्राविधानों व निर्देशों की जानकारी उपलब्ध करायी जाय तथा इसके अन्तर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि जिले में इसके उल्लघंन सम्बन्धी कोई प्रकरण नहीं होना चाहिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को आवश्यक चिकित्सा सुविधा मुहैया हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर0सी0 पंत, चिकित्सा अधीक्षक महिला चिकित्सालय डा0 प्रीति पंत सहित समिति के सदस्य आदि उपस्थित रहे।

Select Language

Advertisement