Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस पर आज गांधी पार्क अल्मोड़ा में आयोजित होगा कार्यक्रम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। एक मई को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस के आयोजन को लेकर मई दिवस आयोजन समिति अल्मोड़ा ने तमाम श्रमिक कर्मचारी संगठनों, संविदा, ठेकाप्रथा व मानदेय कार्यरत तमाम संगठनों से मई दिवस को सफल बनाने के लिए दोपहर 2: 30 बजे गांधी पार्क चौघानपाटा पहुंचने की अपील की है।
आयोजन समिति की आज हुई तैयारी बैठक में बताया कि आयोजन समिति के तमाम सदस्यों ने यथासंभव आंगनबाड़ी, आशा, भोजनमाता, ठेका प्रथा श्रमिकों, उपनल कर्मियों, छात्र, युवा, महिलाओं, प्रबुद्धजनों से इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
समिति ने कहा कि सरकारों की श्रमविरोधी नीतियों के चलते आज बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक, सामाजिक असमानता चरम पर है। सरकार लगातार सरकारी नौकरियों को समाप्त कर युवाओं को ठेकेदारी, संविदा व मानदेय पर काम करने को मजबूर कर रही है। इन सबको आज एक समतामूलक, न्यायपूर्ण, व्यवस्था की दरकार है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस महत्वपूर्ण अवसर है।
तैयारी बैठक में समिति के संयोजक चंद्र मणि भट्ट, उपपा के पी सी तिवारी, जनवादी नौजवान सभा के युसुफ तिवारी, एडवोकेट नारायण राम, एडवोकेट पान सिंह, मुन्नी, अमीनुर्रहमान, उपपा की भावना पांडे, विनीता, दीपांशु पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement