Connect with us

मौसम

उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी मुश्किल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अधिकतर जिलों में रात भर से शनिवार सुबह तक बारिश जारी, ठंड शुरू


हल्द्वानी।
मौसम का मिजाज बदलने से शुक्रवार रात से उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब के विभिन्न भागों में बारिश हुई। उत्तराखंड में कई जिलों में रात ओले गिरे और पूरी रात बारिश हुई है। शनिवार सुबह तक बारिश चल रही है। इससे ठंड बढ़ गई है। बारिश और ओले गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है।
मौसम विभाग के मुताबिक 20 मार्च तक देश के अधिकतर भागों में हल्की बारिश के साथ आंधी व ओलावृष्टि के आसार हैं। गेहूं की फसल गिर गई है तो वहीं सरसों की फलियां टूट गईं। उधर आलू को वैसे तो कोई नुकसान नहीं हुआ पर इससे आलू की खोदाई अवश्य प्रभावित हुई। कृषि विभाग ने खड़ी फसल में सिंचाई न करने को कहा है। जहां बारिश नहीं हुई और सरसों पक गई है वहां फसल की कटाई तत्काल करने की सलाह दी है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि ओलावृष्टि हो गई गेहूं, सरसों आदि सभी फसलें ज्यादा प्रभावित हो जाएंगी। यदि फसल 15 से 20 फीसदी क्षतिग्रस्त हो गई हो तो साफ आसमान में यूरिया की टॉप ड्रेसिंग करने की सलाह दी जाती है। यदि ज्यादा नुकसान हो तो जायद के लिए खेत तैयार करें। इसके अलावा कटी फसल को पॉलीथिन से ढकने को कहा गया है। इस बारिश से मक्का, उर्द, मूंग में कम अंकुरण होगा। चना, मटर, मक्का, और मूंगफली के खेतों में जल जमाव के कारण बीज विस्थापन के परिणामस्वरूप खराब अंकुरण हो सकता है। इसी तरह तेज हवाएं फसलों को प्रभावित करेंगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement