Report by : CWN Desk
Published at :
7.73 करोड़ रुपये में नीलाम हुई दुर्लभ बाइक

1908 में बनी हार्ले-डेविडसन की अब तक सबसे महंगी बाइक बनी
नई दिल्ली। लास वेगास में मैकम में हुई नीलामी में एक दुर्लभ बाइक की सबसे अधिक बोली लगी है। जिसे खरीदने के लिए होड़ लग गई। यह बाइक 1908 में बनी हार्ले-डेविडसन की है। 935,000 डॉलर यानी 7.73 करोड़ रुपये में नीलाम होने वाली अब की सबसे महंगी बाइक बन गई है।
स्ट्रैप टैंक मोटरसाइकिल की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
हार्ले-डेविडसन स्ट्रैप टैंक की बाइक अत्यंत दुर्लभ और सबसे पुराने मॉडलों में से एक है। 1908 में बने 450 मॉडलों में से एक है। यह बाइक 1941 में विस्कॉन्सिन के खलिहान में डेविड उहलीन द्वारा खरीदी थी। इसे 66
वर्षों तक अपने पास रखा। बाद में इसे रिस्टोर किया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब इस मोटरसाइकिल के दुनिया में मात्र 12 मॉडल हैं। 1907 का एक स्ट्रैप टैंक नीलामी में 715,000 डॉलर में बिकी थी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›