Report by : CWN Desk
Published at :
भारी बारिश के रेड अलर्ट पर नैनीताल जिले के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी 4 अगस्त को बंद रहेंगे

देहरादून। प्रदेश के सभी जिलों में मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। पहाड़ से मैदान तक पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मंगलवार को उत्तरकाशी में आई आपदा के बाद खतरा और बढ़ गया है। देहरादून के मालदेवता में 24 घंटे में 222.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल के अनुसार अगले तीन घंटों में देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ के कई क्षेत्रों—जैसे केदारनाथ, जोशीमठ, मुनस्यारी, गंगोत्री, रुद्रपुर, खटीमा, रानीखेत—में मध्यम वर्षा से तीव्र बौछारों और बिजली गिरने की संभावना है। सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने फूलों की घाटी में पर्यटकों की आवाजाही बुधवार को रोक दी। मंगलवार को गाइडों की मदद से करीब 150 पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया। नंदादेवी नेशनल पार्क के उप निदेशक तरुण एस ने बताया कि घाटी को बृहस्पतिवार को खोलने का निर्णय मौसम की स्थिति और सभी पहलुओं की समीक्षा के बाद ही लिया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›