Report by : CWN Desk
Published at :
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण फाइनल, अब जल्द जारी होगा चुनाव कार्यक्रम

देहरादून। उत्तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण को अंतिम रूप दे दिया गया है। बुधवार को पंचायतीराज सचिव चंद्रेश यादव ने फाइनल आरक्षण सूची जारी की, जिसमें अनंतिम आरक्षण में कोई बदलाव नहीं किया गया। सभी जिलों में पहले तय आरक्षण को ही बरकरार रखा गया है। आरक्षण को लेकर कुल 42 आपत्तियां दर्ज की गई थीं, जिनका निस्तारण कर दिया गया है। देहरादून जिले से सबसे अधिक 15 आपत्तियां प्राप्त हुईं, जबकि नैनीताल, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों से कोई आपत्ति नहीं आई।

अब जिला पंचायत अध्यक्ष पद के साथ ही ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव कार्यक्रम भी जल्द घोषित किए जाएंगे। निर्वाचन आयुक्त सुशील शर्मा ने बताया कि आयोग ने चुनाव कार्यक्रम शासन को भेज दिया है। शासन की घोषणा के बाद आयोग स्तर से भी विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

जिला अनुसार आरक्षण इस प्रकार है:

  • देहरादून, अल्मोड़ा, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी – महिला
  • बागेश्वर, पिथौरागढ़ – अनुसूचित जाति (बागेश्वर: महिला)
  • यूएसनगर – अन्य पिछड़ा वर्ग
  • चंपावत, चमोली, नैनीताल, उत्तरकाशी – अनारक्षित

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›