Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

देवप्रयाग में सड़क हादसा, गंगा में गिरा ट्रक, दंपति लापता, एसडीआरएफ की सर्च ऑपरेशन जारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देवप्रयाग: उत्तराखंड के देवप्रयाग में एक दर्दनाक घटना हुई है। आज सुबह पानी की बोतलों से लदा हुआ एक ट्रक सड़क से 500 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक के खाई में गिरने से ट्रक का आगे का केबिन नदी में जा समा गया। पीछे का हिस्सा बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया है।
ट्रक में ड्राइवर और उसकी पत्नी सवार थे, दोनों लापता
बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में ड्राइवर और उसकी पत्नी सवार थे। दोनों ही इस हादसे में लापता हैं। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लापता दंपति की खोजबीन में जुटी हुई है। अभी तक दोनों का कुछ भी पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार वाहन चालक की पत्नी की अगस्त्यमुनि में दुकान भी थी।
देवप्रयाग के पास सड़क हादसा
देवप्रयाग से 3 किलोमीटर दूर सैनिक होटल के पास पुलिस को एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर तत्काल में एसओ महिपाल सिंह फोर्स के राहत बचाव हेतु दुर्घटनास्थल पहुंचे। वहां सैनिक होटल से पहले सड़क किनारे पैराफिट टूटे हुए थे। नदी की नीचे जाकर तलाश की गयी तो सड़क से करीब 500 मीटर नीचे गंगा नदी की तरफ एक ट्रक आयशर जिसका नंबर UK08CB-3646 है वो दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। ट्रक का आगे के केबिन का हिस्सा नदी में चला गया था।
ट्रक ड्राइवर और पत्नी लापता
पुलिस ने जब वाहन स्वामी से बात की गयी तो वाहन स्वामी टिंकू द्वारा बताया कि उक्त आयशर ट्रक को ड्राइवर अजय निवासी नजीबाबाद उम्र करीब 38 वर्ष चला रहा था। वो बिसलेरी पानी की बोतल लेकर बिहारीगढ़ से गोपेश्वर जा रहा था। उसका मोबाइल अभी स्विच ऑफ आ रहा है। उसके साथ उसकी पत्नी राजेश्वरी भी थी जो अब दुर्घटना के बाद लापता चल रही है। राजेश्वरी अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग में दुकान चलाती है। रविवार रात वह भी पति के साथ चली थी।
गंगा में सर्च ऑपरेशन
देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि आज सुबह ट्रक के नदी में गिरने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसमें वाहन चालक ओर उसकी पत्नी सवार थे। दोनों दुर्घटना के बाद से लापता चल रहे हैं। दोनों की खोजबीन में गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई है
एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर गंगा नदी में संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चला रही है। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
पुलिस ने शुरू किया जांच
पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
यह हादसा एक बड़ी त्रासदी है
यह हादसा एक बड़ी त्रासदी है। एक परिवार की खुशियां तबाह हो गई हैं। हम सभी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement