Connect with us

उधमसिंह नगर

रुदपुर केलाखेड़ा में कब्र से निकाली जाएगी महिला की लाश, लाश खुद बताएगी मौत का राज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पति समेत 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस महिला का शव कब्र से निकालेगी
रुदपुर।
ऊधमसिंह नगर के केलाखेड़ा 19 जनवरी को हुई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में अब पति सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस कब्र से महिला का शव निकालने की तैयारी कर रही है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर हुई है।
गदरपुर के वार्ड नंबर 6/9 निवासी मोविन अली ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन नफीसा का निकाह केलाखेड़ा वार्ड नंबर 4 निवासी गुलाम हुसैन से 2002 में हुआ था। शादी के बाद उसके तीन बच्चे हुए। आरोप लगाया कि गुलाम हुसैन और उसकी पहली पत्नी की बेटी निशा भी उसकी बहन नफीसा से मारपीट करती थीं। मोविन ने आरोप लगाया कि 19 जनवरी 2024 को उसकी बहन नफीसा की हत्या कर दी। मायके वालों को बिना बताए नफीसा के शव को दफन कर दिया। पड़ोसियों से जानकारी मिलने पर उन्होंने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया था। मोविन ने अपने बहनोई गुलाम हुसैन और अन्य लोगों पर बहन की हत्या करने की आशंका जताई।

Select Language

Advertisement