Report by : CWN Desk
Published at :
रुद्रप्रयाग जवाड़ी मार्ग पर वाहन खाई में गिरा, एक लापता, एक को बचाया
रुद्रप्रयाग जवाड़ी मार्ग पर वाहन खाई में गिरा, एक लापता, एक को बचाया

रुद्रप्रयाग। 30 अगस्त 2023 को देर रात्रि जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक वाहन जवाड़ी मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही एडिशनल उपनिरीक्षक मुकेश रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि एक वाहन खाई में लगभग 150 मीटर नदी किनारे गिरा हुआ है।
SDRF टीम द्वारा रोप के माध्यम से खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनाकर वाहन में फंसे घायल व्यक्ति को वाहन से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व उचित उपचार हेतु एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।
उक्त घायल व्यक्ति द्वारा बताया गया कि वह श्रीनगर से रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था व अचानक जवाड़ी मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। घायल व्यक्ति से मालूम हुआ कि वाहन में एक और व्यक्ति सवार था जो अभी लापता है, SDRF टीम द्वारा लापता व्यक्ति की सर्चिंग की जा रही है।
घायल का विवरण:- श्री रवि राणा उम्र 39 वर्ष
लापता व्यक्ति:- प्रमोद जगवाण, उम्र 35 वर्ष
उपरोक्त दोनों ग्राम सुमाड़ी रुद्रप्रयाग के निवासी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›